आगरालीक्स.. आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल बदल गए हैं, अब केमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एसपी मदनावत को प्राचार्य बनाया गया है। शनिवार को डॉ अनुपम गोयल ने उन्हें प्राचार्य का पदभार सौंपा।
आरबीएस डिग्री कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ एसपी मदनावत ने चार्ज संभालने के बाद कहा कि कॉलेज की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के साथ ही कॉलेज में सांस्क्रतिक और खेलकूद गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही नैतिक मूल्य परक शिक्षा को बढाने देने के साथ ही शिक्षकों के साथ मिलकर कॉलेज में सकारात्मक कार्य किए जाएंगे। बीएड शिक्षक संघ व आरबीएस बीएड संकाय के डॉ ललित मोहन शर्मा सहित शिक्षक और कर्मचारियों ने प्राचार्य डॉ एसपी मदनावत का जोरदार स्वागत किया।
14 जून 2017 को नैक की एक प्लस ग्रेड
आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज के लिए बडी उपलब्धि है, नैक की ए प्लस ग्रेडिंग के साथ सर्वाधिक 3.56 सीजीपीए प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला डिग्री कॉलेज बन गया है।
नैक ने आरबीएस महाविद्यालय को एक विवि का स्वरूप मानते हुए 29 से 31 मई तक निरीक्षण किया था। नैक ने ए प्लस ग्रेडिंग दी है। वहीं, आरबीएस नैक की प्रदेश में सर्वाधिक 3.56 सीजीपीए प्राप्त करने वाला महाविद्यालय बन गया है। सोसायटी के संयुक्त सचिव अम्बरीश पाल सिंह ने कहा कि आरबीएस को कृषि विवि बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। एलएलबी और बीकॉम वोकेशनल सहित कुछ नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाने हैं।