आगरालीक्स.. आगरा में नोटबंदी के दौरान काला धन बैग में भरकर यमुना में भी फेंका गया, यमुना किनारे एक बैग में पुराने एक हजार और 500 रुपये के छह लाख से अधिक के नोट मिले हैं। इन नोटों से भरे बैग को बच्चों ने देख लिया, वे बैग से नोट निकालने लगे तो स्थानीय लोग आ गए।
आगरा के स्ट्रेची ब्रिज के नीचे रविवार को यमुना किनारे बच्चे खेल रहे थे, उन्हें बालू में एक बैग दिखाई दिया, बच्चों ने बैग खोला तो उसमें एक हजार और 500 रुपये के पुराने नोट थे जो अब बंद हो चुके हैं। बच्चों ने बैग से नोट निकाल लिए और उन्हें ले जाने लगे, इसे स्थानीय लोगों ने देख लिया, वे भी आ गए। उन्होंने बैग से एक हजार और 500 रुपये के पुराने नोट बाहर निकाल लिए।
गले और पानी में भीगे थे छह लाख से अधिक के नोट
काले रंग के बैग में एक हजार के नोटों की गडी गली हुई थी, जबकि 500 रुपये के नोटों की गडडी भीगी हुई थी। एक हजार के नोटों की तीन गडडी थी, इस तरह एक हजार के करीब तीन लाख के पुराने नोट बैग में रखे थे, जबकि 500 रुपये की 6 से अधिक गडडी थी, बैग में छह लाख से अधिक के नोट बताए जा रहे हैं।
यमुना में जल स्तर बढने से बाहर आए गया बैग

लोगों का कहना है कि यमुना में जलस्तर बढ रहा है, इससे यमुना के बीच में फेंका गया रुपयों से भरा बैग किनारे पर आ गया, बैग को बच्चों ने देख लिया और उसमें से एक हजार और 500 रुपये के पुराने नोट निकाल लिए।