आगरालीक्स…पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में दागी मिसाइल, जम्मू, पठानकोट और सांबा में ड्रोन से अटैक. भारतीय सेना ने मार गिराया…
आपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की है, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह से नाकाम करदिया है. पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में जहां मिसाइल से अटैक किया है तो वहीं लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए जम्मू, पठानकोट सांबा में अटैक किया है. भारत की वायु रक्षा ने ब्लैक आउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को रोका. वहीं जम्मू में भी ब्लैकआउट के बीच धमाकों की आवाज सुनाई दी. जम्मू को पूरी तरह से ब्लैक आउट कर दिया गया है.
शुक्रवार शाम को फिर से पाकिस्तान की ओरसे फायरिंग की जाने लगी है. जम्मू कश्मीर के उरी, पुंछ, तंगधार और केरन में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई हे. वहीं चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी है जिसके कारण शाम को ही चंडीगढ़ में बाजार बंद कर दिए गए हैं. चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड है, एनआईए का दफ्तर भी है और अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन है. इधर भारत की ओर से भी लगातार पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर पूर्व सैन्य अफसरों के साथ मुलाकात की है. इसमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के पूर्व चीफ भी शामिल हें. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी की स्टेशन अवकाश समेत किसी भी प्रकार की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं. पहले से स्वीकृत छुट्टियों को भी रद कर दिया गया है और तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है.