नईदिल्लीलीक्स…लोकसभा में संविधान पर चर्चा शुरू हो गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारा संविधान किसी एक पार्टी की देन नहीं। दो दिन हैं अह्म
लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय चर्चा शुरू
संसद के शीतकालीन सत्र में आज संविधान पर 13 और 14 दिसंबर को चर्चा होनी है। आज संविधान पर चर्चा की शुरुआत करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज संविधान की रक्षा की बात की जा रही लेकिन समझना होगा कि संविधान का किसने अपनान किया और किसने सम्मान किया।
कांग्रेस नेता संविधान जेब में लिए घूमते, हम माथे से लगाते
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता संविधान की प्रति जेब में रखकर घूमते हैं। उन्होंने बचपन से ही यही सीखा है लेकिन भाजपा ने संविधान को माथे से लगाया है। हमने कभी किसी संस्था से खिलवाड़ नहीं किया है।
संविधान हमारे मन-वचन और कर्म में
संविधान के मूल्य हमारे लिए कहने और दिखाने के लिए नहीं हैं। संविधान के मूल्य, संविधान के दिखाया मार्ग, हमारे मन, वचन और कर्म में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि संविधान जहां लागू नहीं था, वहां हमने लागू करके भी दिखाया है। आज पूरा देश उसके सकारात्मक परिणाम देख रहा है।