आगरालीक्स …आगरा में पंडित पृथ्वीनाथ चतुर्वेदी जन्म शताब्दी दिवस मनाया गया, जीआईसी आगरा के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित पृथ्वीनाथ चतुर्वेदी के शिष्य देश दुनिया में करियर की बुलंदियों पर हैं, उनके शिष्यों द्वारा रविवार को खंडेलवाल भवन में जन्म शताब्दी दिवस मनाया गया। समारोह में शिक्षा के गिरते स्तर और मौजूदा हालात और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर चर्चा की गई। पंडित पृथ्वीनाथ चतुर्वेदी के शिष्यों ने पुराने समय में गुरु शिष्य परंपरा, अनुशासन और पढाई के तरीके पर विस्तार से चर्चा की, उन्होंने कहा कि आज इस मुकाम पर इसलिए पहुंच सके हैं क्योंकि हमारी नींव जीआईसी के शिक्षकों ने मजबूत की थी।
समारोह में शिक्षा नीति के पुनर्निमाण पर चर्चा की गई, स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार, गांधीवादी नेता क्रष्णचंद सहाय, सीबीएसई के पूर्व चेयरमैन डॉ वीपी खंडेलवाल, ओम प्रकाश सिंह केके अवस्थी को सम्मानित किया गया। जेएस विवि के वीसी प्रो हरि मोहन शर्मा, रामनाथ गौतम, मथुरेश उपाध्याय, अनुराग शुक्ला, डॉ जेके पाठक, अरविंद मिश्रा , किशोर चतुर्वेदी, आरके चतुर्वेदी, अशोक बंसल, अरुण बाजपेयी, हरीश चिमटी, राम अवतार शर्मा, डॉ वीएस राणा, डॉ रामबाबू हरित, उदयभान सिंह, दिव्या चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
आदि मौजूद रहे।
Leave a comment