Sunday , 8 February 2026
Home स्पोर्ट्स Pankaj wins the tile of Agra Region
स्पोर्ट्स

Pankaj wins the tile of Agra Region

body
आगरालीक्स……एकलव्य स्टेडियम में रविवार रात बॉडी बिल्डर्स ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। स्टेज पर उतरे बॉडी बिल्डर्स को देखकर जमकर तालियां बजीं। संगीत की तेज धुनों पर किसी ने सिक्स पैक्स एब, तो किसी ने शोल्डर दिखाए। मौका था बॉडी बिल्डर्स एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का।

प्रतियोगिता में आगरा मंडल के 30 से अधिक जिम से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन समाजसेवी जितेंद्र त्रिलोकानी ने किया। इसके साथ ही फिल्मी गानों के साथ बॉडी बिल्डर्स ने मंच पर कदम रखा। मिस्टर आगरा मंडल का खिताब पाने के लिए हर किसी ने पूरी जान लगा दी। प्रतियोगिता देखने आए दर्शकों का उत्साह भी देखते बन रहा था। सात भार वर्ग में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। जज दिल्ली से आए अल्ताफ अहमद और जयपुर के राम थापा ने प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए। हर वर्ग से श्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों को चुनकर कुल 35 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक गोपाल मोटवानी, अध्यक्ष दीपक जैन, महासचिव नदीम, श्याम भोजवानी, सुनील कुमार, राजेश कुशवाहा, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

——-

इन्होंने मारी बाजी

मिस्टर आगरा मंडल- पंकज कुमार

बेस्ट इंप्रूवमेंट अवार्ड – रोबिन शर्मा

बेस्ट पोजर अवार्ड – मनीष राजपूत

बेस्ट मसल्समैन अवार्ड – सनी कुमार

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

India became the champions of the Under-19 Cricket World Cup

आगरालीक्स…चैम्पियन बनी टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता अंडर 19 क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Pakistan will not play against India in the T20 World Cup

आगरालीक्स…टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान. बांग्लादेश...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Badminton star Saina Nehwal launches book ‘Game On: India’s Sports Infra Story’ in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने किया ‘गेम ऑन: इंडियास स्पोर्ट्स...

स्पोर्ट्स

ABPL-3 starting from February 6 at Holy Public School

आगरालीक्स…आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग (एबीपीएल) का तीसरा सीजन 6 फरवरी से होली...

error: Content is protected !!