Thursday , 15 January 2026
Home हेल्थ कम्युनिटी NRI husband accused in fake facebook ID of her wife in Agra
हेल्थ कम्युनिटी

NRI husband accused in fake facebook ID of her wife in Agra

fake
आगरालीक्स….. एनआरआइ पति ने सारी हदें पार कर दीं। अपनी पत्‍‌नी और सास के नाम से फेसबुक पर कॉल गर्ल के नाम से फेक आइडी बनाकर दोनों के मोबाइल नंबर डाल दिए। परेशान पत्‍‌नी ने मामले की शिकायत की है।
युवती एमबीए करने के बाद एक इंजीनियरिंग कॉलेज में नौकरी कर रही है। 2009 में उसकी शादी मूल रूप से अमरावती गुजरात निवासी सीए से हुई थी। शादी के समय वे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रह रहे थे, इसलिए पत्‍‌नी को भी वहां ले गए। पत्‍‌नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही वह परेशान करता था। इसलिए वह 2012 में उसका साथ छोड़कर मायके आ गई। इसके बाद उसने कोर्ट केस कर दिया। पिछले दिनों पति ने पत्‍‌नी और सास को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर उसकी कॉल गर्ल नाम से फेक आइडी बना दी। दोनों के मोबाइल नंबर भी इन प्रोफाइल पर डाल दिए। इसके बाद से उन पर अनचाहे फोन कॉल आ रही है। पति की इस हरकत से पत्‍‌नी परेशान है। रविवार को पत्‍‌नी ने सीओ हरीपर्वत से मामले की शिकायत की। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह ने मामले की जांच साइबर सेल को भेज दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News: How to avoid kidney stones? Urologists from all over the country gathered in Agra and told the methods…#agranews

आगरालीक्स…गुर्दे में पथरी न हो, इससे कैसे बचें. आगरा में जुटे देशभर...

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News : Causes, Symptoms, Diagnosis, Treatment Know everything about Hepatitis ‘A’, ‘B’, ‘C’ and ‘E’ from renowned gastroenterologist Dr Sameer Taneja

आगरालीक्स… डॉ. समीर तनेजा ने हैपेटाइटिस ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘ई’ पर...

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News: MBBS students made aware about basic life support in SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…बेसिक लाइफ सपोर्ट से आपात स्थिति में आप किसी की जान बचा...

error: Content is protected !!