
आगरा पुलिस ने बुधवार शाम को सिकंदरा पार्किग में गाडी में बदमाश होने पर घेराबंदी कर उन्हें पकड लिया था, इनसे पूछताछ में एक के बाद एक 13 बदमाशों को पुलिस ने पकड लिया। इसमें से कुछ बदमाश अर्टिका गाडी के साथ एक होटल में ठहरे हुए थे, पुलिस ने उन्हें होटल से उठा लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पारस गैंग के शूटर राजेश शेटटी ने पुलिस को बताया कि वे शहर से एक डॉक्टर और एक चांदी कारोबारी का अपहरण करने के लिए आए थे, इसके लिए हरियाणा और मथुरा के शूटर उनके साथ में थे। उन्हें आगरा में कई अपहरण करने थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गुरुवार को एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड में पारस गैंक के शूटर राजेश शेटटी के साथ ही उनके गिरोह के 13 बदमाश पकडे गए हैं।
सोमवार को होना था अपहरण, बच गया चांदी कारोबारी
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे सोमवार को एक बडे चांदी कारोबारी का अपहरण करने वाले थे, लेकिन सोमवार को बाजार बंद था, चांदी कारोबारी घर से बाहर नहीं निकला, इसलिए उसका अपहरण नहीं हो सका। इसके बाद उन्हें एक डॉक्टर का अपहरण करना था। इसके लिए भी उन्होंने रेकी की थी।
धन कुमार जैन को मारी थी गोली
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सर्रापफा कमेटी के अध्यक्ष धन कुमार जैन को उनके घर के बाहर पारस गैंग ने ही गोली मारी थी, शूटर राहुल ने धन कुमार जैन पर हमला किया था, पुलिस ने उसे भी पकड लिया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर लूटे थे चांदी कारोबारी
अभी हाल ही में बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर चांदी कारोबारियों को लूटा था, पुलिस ने उनके पास से लूट की चांदी बरामद कर ली है।
Leave a comment