
मथुरा के जवाहर बाग को खाली कराने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर मथुरा पुलिस प्रशासन कई बार प्रयास कर चुका था। लेकिन सत्याग्रही राजकीय उद्याग जवाहर बाग को खाली करने के लिए तैयार नहीं थे। इस पर गुरुवार शाम साढे चार बजे पुलिस ने आॅपरेशन जवाहर बाग शुरु किया। पुलिस पफोर्स और प्रशासनिक अधिकारी जवाहर बाग के गेट पर पहुंचे, वहां पेड पर बैठे हुए सत्याग्रहियों ने उन पर फायरिंग कर दी, इससे पुलिस कर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। इसमें एसओ फरह संतोष कुमार के दो गोली लगने पर कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। वहीं, एसपी सिटी सहित कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मामला यह है…
मथुरा में राजकीय उद्याग जवाहर बाग पर 15 मार्च 2014 से तीन हजार सत्याग्रही रह रहे हैं, उनका स्वाभिमान भारत के नाम से संगठन है और फेसबुक पेज भी है। हाईकोर्ट ने मथुरा पुलिस को जवाहर बाग खाली कराने के आदेश दिए थे।
हरि राम शर्मा, आईजी, कानून व्यवस्था ने कहा ….
“मथुरा में जवाहर बाग में कब्जा खाली कराने के लिए गई पुलिस पर कब्जेदारों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से हमारे फरह थाने के एसओ संतोष कुमार की मृत्यु हो गई। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को भी गोली लगी है। इसके अलावा चार सिपाही भी घायल हुए हैं। इनमें दो को गोली लगी जबकि दो पथराव में घायल हुए हैं। मौके पर कमिश्नर, आईजी, डीआईजी सभी वरिष्ठ अफसर पहुंच गए हैं। पूरे जिले की फोर्स के अलावा तीन कंपनी अतिरिक्त फोर्स भी भेज दी गई है। पुलिस ने जवाहर बाग खाली करा लिया है। घटना पर पूरी नजर रखे हुए हैं। इस घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
Leave a comment