Thursday , 30 April 2026
Home देश दुनिया Passengers who jumped from Pushpak Express on rumor of fire were crushed by Karnataka Express.
देश दुनिया

Passengers who jumped from Pushpak Express on rumor of fire were crushed by Karnataka Express.

373

आगरालीक्स…बड़ा हादसा. पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह उड़ी, ट्रेन से कूदे कई यात्री. दूसरी लाइन पर आ रही कनार्टक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने कुचला. 8 से 10 लोगों की मौत की सूचना

महाराष्ट्र के जलगांव से बड़ी खबर सामने आई है. यहां परधाड़े रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई. इस अफवाह ने लोगों में अफरातफरी मचा दी. किसी ने चेन पुलिंग कर दी और कई पैसेंजर चलती ट्रेन से पटरी पर कूद गए. इसी दौरान दूसरे ट्रैक से आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया. इसमें 8 से 10 लोगों की मौत की सूचना है.

ट्रेन संख्या 12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी. वहीं पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी. ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था. इसको देखकर किसी ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैला दी जिसके बाद कई यात्रियों ने कोच के बाहर छलांग लगाई थी.

ब्रेक लगने पर ट्रेन के पहिए से निकला था धुआं
12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी।​​​​​​ जबकि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था। इसी के चलते यात्रियों के बीच ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली। इसके बाद कई यात्रियों ने कोच के बाहर छलांग लगाई थी।

रेलवे के अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है। सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था, जिसकी वजह से ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Major Tragedy: Cruise Sinks in Jabalpur’s Bargi Dam…#agranews

जबलपुरलीक्स…बड़ा हादसा, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा. 30 के करीब...

देश दुनिया

Information on social media about petrol and diesel prices rising turned out to be fake

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर चली पेट्रोल और डीजल के 10 से 12 रुपये...

देश दुनिया

Shocking News: Brother reaches bank carrying his sister’s skeleton on his shoulder…#news

ओडिशालीक्स…रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर, बहन का कंकाल कंधे पर रखकर...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

error: Content is protected !!