Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Petha flavor too expensive#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेससिटी लाइव

Petha flavor too expensive#agranews

आगरालीक्स(10th August 2021 Agra News)… आगरा के पेठे का जायका लेना है तो जेब और ढीली करनी पड़ेगी। पेठे पर बढ़ी कीमतें। जानिए क्या है कारण और कितनी हुई कीमतें…।

पेठा आगरा की शान
आगरा में ताजमहल के बाद अगर किसी का सबसे ज्यादा जिक्र आता है तो वह है पेठे का। पेठा आगरा की शान है। आगरा के लोग तो पेठे के बिना अपने को अधूरा मानते हैं। पर्यटक अगर आगरा आए तो वह बिना पेठा लिए वापस नहीं जाता। अब पेठे का जायका लेना है तो आपको जेब कुछ और ढीली करनी पड़ेगी। महंगाई की मार अब पेठे पर भी है।

पेठा तीस रुपये महंगा
कालिंदी विहार पेठा समिति के उपाध्यक्ष सोनू मित्तल ने बताया कि थोक में पेठा तीस रुपये किलो महंगा हो गया है। हर वैरायटी के पेठे पर तीस रुपये किेलो तेजी है। इस वक्त थोक में पेठा 80 रुपये किेलो बिक रहा है। उन्होंने बताया कि अंगूरी पेठा थोक में इस समय 110 रुपये किलो बिक रहा है।

कालिंदी विहार पेठा समिति के उपाध्यक्ष सोनू मित्तल

केसर पेठा 120 रुपये किलो
थोेक बाजार में केसर पेठा इस वक्त 120 रुपये किलो है। इसके अलावा पान पेठा 160 रुपये के दो पैकेट मिल रहे हैं।

लॉकडाउन के बाद फसल नहीं हुई
कालिंदी विहार पेठा समिति के उपाध्यक्ष सोनू मित्तल ने बताया कि पेठा कुम्हड़ा नाम के फल से बनता है। स्थानीय बोलचाल की भाषा में इसे कच्चा पेठा कहते हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही फसल काफी कम हुई। यह आगरा के आसपास के ग्रामीण इलाकों से आता है। इसके अलावा औरैया से इसकी आवक है।

अब बरेली से आ रहा फल
सोनू मित्तल ने बताया कि कच्चा पेठा बंगलोर समेत अन्य इलाकों से भी आता है। इन दिनों बरेली से यह फल आ रहा है। कच्चे पेठे पर 20 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं।

सबसे महंगा पान पेठा
सोनू मित्तल ने बताया कि पान पेठा सबसे महंगा पेठा है। खास तौर पर ये पान के शौकीन लोगों के लिए है। फुटकर में इसकी कीमत तीन सौ रुपये तक है। पान के आकार में बने इस पेेठे में गुलकंद डाला जाता है। इसके अलावा कई प्रकार के मसाले इसका स्वाद बढ़ाने के लिए डाले जाते हैं।

पेठा सैंडविच भी लाजवाब
पेठा सैंडविच भी काफी लाजवाब है। इसे किसमिस, चिरौंजी, काजू आदि से तैयार किया जाता है। यह सबसे ज्यादा बिकने वाले पेठों में से एक है।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This juice is in highest demand during the winter months. Have you tasted it ?

आगरालीक्स…अलग—अलग हैं कारण मगर अमृत की तरह पी रहे हैं लोग, संतरा—मौसमी—अनार...

error: Content is protected !!