आगरालीक्स…मथुरा में बिहारी जी कॉरिडोर का विरोध हुआ तेज. महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु. कहा—80 घर के मकान में 12 लोग…जहर दे दें और फिर बना लें कॉरिडोर
वृंदावन में प्रस्तावित बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है. जिन लोगों के मकान व दुकान इसके दायरे में आ रहे हैं, उन्होंने इसको लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. दो दिन पहले ही जहां दुकानदारों ने बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया था तो वहीं आज एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सीएम योगी और पीएम मोदी से इच्छा मृत्यु की मांग कर रही है और कह रही है कि सरकार पहले हमें जहर की पुड़िया दे दे जिसे खाकर हम अत्महत्या कर लें और फिर इसके बाद कॉरिडोर बना लें.

बता दें कि बिहारीजी कॉरिडोर को लेकर शासन के आदेश है कि इसका काम तेजी से किया जाए. मथुरा प्रशासन की ओर से इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. हाल ही में नगर निगम ने यहां सर्वे किया जिसके अनुसार बिहारीजी के कॉरिडोर में 300 से अधिक दुकानें व मकान दायरे में आ रहे हैं. इन पर निशान भी लगा दिए गए हैं जिसकी रिपोर्ट प्रशासन को भी सौंप दी गई है. इसकी जानकारी होते ही विरोध के स्वर भी तेज हो गए हैं. दायरे में आने वाले दुकानदार व मकान मालिक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. एक महिला का भी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहीर है कि हे मोदी जी, हे योगी जी. हमारे 80 गज के मकान में 12 लोग रहते हैं. हमें 12 जहर की पुड़िया दे दीजिए जिसे खाकर हम आत्महत्या कर लें. और फिर इसके बाद हमारें शवों के ऊपर आप कॉरिडोर बना लीजिए. आपकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी और हमें भी ब्रज की रज मिल जाएगी. हम जहर खाकर इसी में मिल जाएंगे.