आगरालीक्स……. आगरा के एडीएम सिटी को नई गाडी मिली है। वे इसी गाडी से शनिवार को समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे। इसी बीच मीडियाकर्मी भी आ गए। उनकी नजर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रतिबंधित उनकी गाडी के काली पिफल्म के शीशों पर पडी, इसका वीडियो बनाने के साथ पफोटो भी खींच लिए। इसे देख अर्दली भागता हुआ एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव के पास पहुंचा। जब उन्हें पता चला कि गाडी पर लगे काले शीशों के फोटो खींच लिए गए हैं तो खुद को फसता देख वे मीडियाकर्मियों से खबर प्रकाशित न करने के लिए कहते रहो। उनका कहना था कि यह गाडी नई है, ड्राइवर ने काले शीशे करवा दिए होंगे, उन्होंने ब्लैक पिफल्म को हटाने के लिए ड्राइवर से कह दिया, इसके बाद उन्होंने खुद भी गाडी के शोरूम में फोन किया कि रविवार को खुलेगा या नहीं, जिससे शीशे बदलवा लिए जाएं।
Leave a comment