आगरालीक्स…(7 November 2021 Agra News) चार घंटे से जाम से जूझ रहा यमुना एक्सप्रेस वे. एनएच 2 पर भी कई किलोमीटर का लंबा जाम. एमजी रोड से लेकर अन्य मुख्य मार्गों पर भी भीड़…देखें फोटोज
दीपावली के बाद अपने—अपने गंतव्य की ओर लौट रहे लोगों को इस समय भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है. यमुना एक्सप्रेस वे हो या फिर एनएच2, शहर का एमजी रोड हो या फिर अन्य मुख्य मार्ग सब जगह जाम ही जाम लगा हुआ है. जाम के झाम में लोग बुरी तरह से परेशान हैं. यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा पर लोग करीब चार घंटे से जाम से जूझ रहे हैं तो वहीं हाइवे एनएच 2 पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम देखा गया है. श्हर के आईएसबीटी पर तो अपने—अपने घर जाने वालों की भीड़ अभी भी लगी हुई है. यातायात पुलिस द्वारा यहां पर व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भीड़ इतनी अधिक है कि सब व्यवस्था बेकार है. जो भी बस आ रही है वह फुल हो जाती है. ऐसे में लोग अन्य वाहनों से भी सवार होकर जा रहे हैं. इधर शहर के एमजी रोड पर भी कई चौराहों पर जाम की स्थिति देखी गई जबकि शहर के बोदला चौराहा, रामबाग चौराहा, बिजलीघर पर भी अच्छी खासी लोगों की भीड़ दिखाई दी है. लोगों को यहां से अपने वाहन निकालने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


