स्पोटर्सलीक्स…भारत टी 20 विश्व कप से बहार. अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड पहुंचा सेमीफाइनल में…फैंस की उम्मीदें टूटीं.
भारत आज टी 20 विश्व कप से बाहर हो गया. न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इसके साथ ही भारत की उम्मीदें सभी समाप्त हो गईं. बता दें कि भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में अफगानिस्तान की जीत की उम्मीद थी लेकिन न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन की शानदार पारी की बदौलत उसे हरा दिया. ऐसे में ग्रुप बी की ओर से अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए हैं. भारत, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया इस ग्रुप से बाहर हो गए हैं. वहीं ग्रुप ए की ओर से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. लीग मैच में भारत का मुकाबला कल नामीबिया के साथ होगा ओर इसके बाद भारत का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा.
सेमीफाइनल में इनका होगा मुकाबला
सेमीफाइनल के मैच में ग्रुप ए की टॉप टीम इंग्लैंड का मुकाबला ग्रुप बी की दूसरी टीम न्यूजीलैंड से होगा जबकि ग्रुप ए की दूसरी टीम आस्ट्रेलिया का सामना ग्रुप बी की टॉप टीम पाकिस्तान केसाथ मुकाबला होगा.