Monday , 5 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Photograph of light as both aparticle and wave
टॉप न्यूज़

Photograph of light as both aparticle and wave

296

photo
स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए कण व तरंग के रूप में पहली बार प्रकाश  की तस्वीर लेने में सफलता हासिल की। प्रकाश के कण व तरंग के तौर पर एक साथ व्यवहार करने की प्रकृति का भी पहली बार पता चला।

‘नेचर कम्यूनिकेशंस’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, यह सफलता लुसाने स्थित स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने हासिल की। फाब्रीजियो कारबोन के नेतृत्व वाली शोधकर्ताओं की टीम ने इलेक्ट्रॉन के जरिये यह कारनामा कर दिखाया।

विज्ञानियों ने धातु के एक अतिसूक्ष्म तार (नैनोवायर) पर लेजर प्रकाश (लाइट एंप्लीफिकेशन बाई सिमुलेटेड एमीशन ऑफ रेडिएशन) प्रवाहित किया, जिससे उसमें मौजूद आवेशित कणों को अतिरिक्त ऊर्जा मिली और वह कंपन करने लगा। साथ ही, सूक्ष्म तार में प्रकाश दो दिशाओं में संचरित होने लगा। प्रकाश की इन दो विपरीत दिशाओं में प्रवाहित होने वाली तरंगें मिलान बिंदु पर स्थिर प्रतीत हो रही थीं। विज्ञानियों ने स्थिर तरंगों का चित्र उतारने के लिए नैनोवायर के पास से इलेक्ट्रॉन को प्रवाहित किया।

सूक्ष्म तार में प्रवाहित प्रकाश के संपर्क में आने पर या तो उनकी गति बढ़ गई या फिर धीमी हो गई। कारबोन की टीम ने अल्ट्राफास्ट (तीव्रतम) माइक्रोस्कोप के जरिये प्रकाश की गति में परिवर्तन वाले स्थान का चित्र लेने में सफलता हासिल की। इस घटना ने जहां प्रकाश के तरंग की प्रकृति को दिखाया, वहीं कण के तौर पर भी उसके व्यवहार को सामने लाने में सफलता मिली।

विज्ञानियों ने बताया कि स्थिर तरंगों के पास से गुजरने पर इलेक्ट्रॉन ने प्रकाश के कण फोटॉन को टक्कर दी। इससे इलेक्ट्रॉन की गति में परिवर्तन दर्ज किया गया। यह बदलाव इलेक्ट्रॉन और फोटॉन के बीच एनर्जी पैकेट्स (क्वांटा) के आदान-प्रदान के तौर पर सामने आया, जो प्रकाश के व्यवहार को कण के तौर पर दिखाता है। इससे क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में क्रांति आने की संभावना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Speeding trailer truck rams into and drags pickup truck for three kilometers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा..तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मारकर पिकअप मैक्स को...

टॉप न्यूज़

Ram Barat Agra: DCP Traffic reviewed the security arrangements and traffic management…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 अक्टूबर को निकलेगी रामबारात. पुलिस उपायुक्त यातायात ने सुरक्षा...

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand ‘Ekta Mahayagya’ will be held at Agrasen Vatika, Balkeshwar in Agra on the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti.

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका-बल्केश्वर में होगा विशाल एकता...

टॉप न्यूज़

Agra News: Nominations for the Legislative Council elections begin in Agra from tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विधान परिषद चुनाव को लेकर कल से नामांकन हो रहे...

error: Content is protected !!