आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक एकादशी उद्यापन का समापन. विभिन्न शहरों, राज्यों और विदेश (इंग्लैंड) से भी पधारे यजमान…
श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति(रजि.) द्वारा कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह आज मंगलवार को भव्यतापूर्वक संपन्न हुआ। महामंत्री एस.बी. मित्तल ने संचालन के दौरान कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से युवा वर्ग में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। साथ ही बताया कि आगरा ही नहीं विभिन्न शहरों, राज्यों और विदेश(इंग्लैंड) से भी पधारे यजमानों ने उद्यापन कार्यक्रम संपन्न किये।
शुभारंभ श्री बाँके बिहारी जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। अध्यक्ष रूपकिशोर बंसल और कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने ब्राह्मणों और सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ एवं आचार्य सुभाष चन्द्र शास्त्री द्वारा व्यास पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया। समिति के संस्थापक ब्रिजेंद्र कुमार अग्रवाल ने समारोह में उपस्थित जनसमूह को सनातन धर्म हेतु संकल्प लेने का अनुरोध करते हुए बच्चों को धर्म और संस्कार देने का आग्रह किया।

समिति की महिला मंडल ने उद्यापन के दोनों दिन पूजा संबंधित व्यवस्थाएं संभाली तो वहीं संयोजक अनिल अग्रवाल एवं मोहन अग्रवाल ने अन्य व्यवस्थाओं को संभालते हुए सभी ब्राह्मणों और अतिथियों को भोज कराया। इस दौरान समिति के मीडिया प्रभारी रूपेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, इशांक अग्रवाल, के.के. अग्रवाल, सतीश चन्द गोयल, संदीप मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, राकेश कुमार सिंघल, प्रभुदयाल सिंह, रामानुज भारद्वाज, सुमन शर्मा, कुसुम बंसल, विकास बंसल(लड्डू भाई), आशोक बाबू गुप्ता आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने उपस्थित रह कर आयोजन को सफल बनाया।
