गंगा दशहरा पर रूठी यमुना
आगरालीक्स…..गंगा दशहरा पर मथुरा और आगरा में यमुना रुठी हुई हैं। कलियुग में भक्तों के पापों को तारने वाली यमुना के पवित्र जल को गंदा कर दिया है। पफैक्टी और घरों से निकलने वाली गंदगी आगरा और मथुरा में सीधे यमुना में पहुंच रही है। इससे यमुना एक नाले में तब्दील हो चुकी है। यमुना जल का आचमन करने में उनके ही भक्त् सोच में है। मगर एक मां और बेटे का रिश्ता अटूट होता है। इस सबके बाद भी मथुरा और आगरा में लोगों ने गंगा दशहरा पर डुबकी लगाई, वे अपनी मैया को मनाने सुबह से ही पहुंच गए और यमुना मैया की परिक्रमा भी लगाई गई।
Leave a comment