आगरालीक्स……. आगरा के हॉस्पिटलों पर लखनऊ की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में नवीनीकरण के बिना ही वर्ष 2013 से दो अल्ट्रासाउंड मशीनें चल रही थी। एक मशीन सील कर दी गई, वहीं दूसरी मशीन गंभीर मरीजों के इलाज के लिए छोड दी गई है। बुधवार को कामायनी हॉस्पिटल की दो मशीनों के दस्तावेज न दिखाए जाने पर उन्हें सील कर दिया गया है। इसी तरह प्रभा ट्रामा सेंटर ने अपनी दोनों मशीनें सरेंडर कर दी थी, लेकिन वे खुली हुई थी, इन दोनों मशीनों को भी सील कर दिया गया है।
इसके बाद टीम ने नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ आरएन गोयल के विजय नगर स्थित हॉस्पिटल में जांच की। यहां एक अल्ट्रासाउंड मशीन ही मिली, दूसरी मशीन मरम्मत के लिए भेजे जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने टीम को बताया कि मेल पर सूचना दे दी गई है। इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही टीम ने सेठ अल्टासाउंड सेंटर दिल्ली गेट, जीजी नर्सिंग होम में जांच की।
Leave a comment