Thursday , 12 February 2026
Home मनोरंजन Plastic Surgery Gone Wrong in Befikre: Vaani Kapoor
मनोरंजन

Plastic Surgery Gone Wrong in Befikre: Vaani Kapoor

befikre-story_647_101116104137
अभिनेत्री वाणी कपूर जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ को लेकर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि उन्‍होंने आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ के लिए लिप जॉब कराया है. दरअसल ‘बेफिक्रे’ में उनके और रणवीर सिंह के बीच कई किसिंग सीन फिल्‍माये गये हैं. ऐसे में हॉट और सेंसुअस दिखने के लिए वाणी ने लिप जॉब (सर्जरी) कराई है. ‘बेफिक्रे’ में रणवीर और वाणी पहली बार स्‍क्रीन शेयर किया है. दोनों के बीच फिल्‍म में कई बोल्‍ड सीन फिल्‍माये गये हैं और अभी तक रिलीज हुए कई पोस्‍टर्स में वो किस करते नजर आये हैं. ऐसे में कहा जा रहा था कि वाणी ने लिप जॉब कराया है ताकि वे किसिंग सीन्‍स के दौरान अच्‍छी दिखे. हाल ही में वाणी कपूर ने ऐसी अफवाहों पर चुप्‍पी तोड़ी है.

‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाली वाणी कपूर की यह दूसरी फिल्‍म हैं. वाणी ने इस बात का दावा किया कि उन्‍होंने कोई लिप जॉब नहीं कराया है. उनका कहना है कि,’ मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं इन चीजों पर बर्बाद करूं. अगर मैंने ऐसा कुछ करवाया होता तो साफ पता चलता.’ ‘बेफिक्रे’ में रणवीर और वाणी की कैमेस्‍ट्री बेहद हॉट लग रही है. फिल्‍म के ट्रेलर के साथ-साथ पोस्‍टर्स में भी दोनों की हॉट कैमेस्‍ट्री ने इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों की उत्‍सुकता बढ़ाई है. फिल्‍म 8 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्‍म से आदित्‍य चोपड़ा लगभग 8 सालों बाद निर्देशन के क्षेत्र में लौट रहे हैं.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Agra Local News: Lyricist Santosh Anand, IPS Navneet Sikera, Senior neurosurgeon RC Mishra and 9 other prominent personalities from Braj will receive the ‘Braj Ratna Award’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, आईपीएस नवनीत सिकेरा, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन...

मनोरंजन

Agra Local News: A video of Govinda traveling in a Hyundai Aura taxi in Agra has gone viral; find out the truth behind it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साधारण कार में अभिनेता गोविंदा के बैठने का वीडियो ट्रोल...

मनोरंजन

Agra Local News: Border 2 to have 91 shows on opening day in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बॉर्डर टू के पहले दिन चलेंगे 91 शो. फिल्म को...

मनोरंजन

Agra News: Taj Literature Festival, a confluence of film, literature and music, begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोच और रूह के जश्न, फिल्म साहित्य और संगीत की...

error: Content is protected !!