आगरालीक्स ….आगरा में बंटी- बबली आंखों के सामने ज्वैलरी शोरूम से सवा लाख रुपये की सोने की चेन चुरा ली, दो और ज्वैलरी शोरूम पर गए। सीसीटीवी में दोनों कैद, फोटो में दिखाई दे रहे चोर महिला पुरुष।

आगरा के पीएल पैलेस परिसर में बाग फरजाना निवासी मधुकर कक्कड़ का कक्कड़ ज्वैलर्स शोरूम है। रविवार दोपहर में एक महिला और पुरुष शोरूम में आए, पुरुष अपने हाथ में चार सोने की उंगूठी पहने हुए था, उन्हें लगा कि कोई अधिकारी है। उन्होंने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा।
30 चेन देखी और एक चेन का कराया वजन
एक के बाद एक महिला और पुरुषों ने 30 सोने की चेन देखी, सेल्स गर्ल उन्हें चेन दिखाती रही। महिला ने दो चेन उठाई, एक चेन वजन करने के लिए दे दी, साथ आया पुरुष संचालक मधुकर कक्कड़ से बात करने में लग गया। महिला ने दूसरी चेन अपनी मुटठी में दबा ली।
पुराने सोने के बदले नई चेन लेने की कह कर चले गए
उन्होंने पूछा कि पुराना सोना तो ले लेंगे, उसे लेकर आएंगे। तभी चेन ले लें, यह कहते हुए दोनों वहां से निकल गए। संचालक को शक हुआ उन्होंने महिला पुरुष को रोकने के लिए अपने कर्मचारी से कहा लेकिन तब तक वे जा चुके थे, इसके बाद चेन की गिनती की तो एक कम थी, चेन की कीमत सवा लाख रुपये है, इसके बाद सीसीटीवी चेक किए तो महिला मुटठी में चेन छिपाती हुई दिखाई दी।
ज्वैलर्स के ग्रुप पर डाला फोटो, दो और शोरूम पर गए थे दोनों
संचालक मधुकर कक्कड़ ने सीसीटीवी से दोनों के फोटो निकाल कर ज्वैलर्स के वाटस एप ग्रुप पर डाल दिए। दोनों के फोटो देखकर दो और ज्वैलरी शोरूम संचालकों ने बताया कि ये उनके शोरूम पर आए थे लेकिन चोरी नहीं कर सके।