आगरालीक्स…प्लेन क्रैश में बचे इकलौते यात्री से मिले प्रधानमंत्री मोदी. पैसेंजर रमेश बोले—सबकुछ मेरे सामने हुआ…मुझे विश्वास नहीं होता, मैं कैसे जिंदा बचा..
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इकलौते जिंदा बचे यात्री विश्वास कुमार से प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल अस्पताल में जाकर मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने करीब 10 मिनट तक उनसे बात की.रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला. शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत नीचे गिर गया. मुझे कुछ याद नहीं था. प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 10 मिनट तक उनसे बातचीत की ओर उनका हाल जाना. रमेश प्लेन की 11ए सीट पर बैठे थे. हादसे के बाद वे घटनास्थल से खुद पैदल चलकर बाहर निकले. उन्होंने कहा कि सबकुछ मेरे सामने हुआ. मुझे पता नहीं कैसे यह हुआ. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला. थोड़े वक्त के लिए लगा था कि मैं भी मरने वाला हूं. मेरी आंख खुली तो लगा कि मैं जिंदा हूं. मैंने सोचा मैं यहां से निकल सकता हूं और निकल गया. फ्लाइट के टेकआफ होते ही पांच दस सेकेंड के अंदर लगा कि स्टॉप हो गया है. बागद में ग्रीन और व्हाइट लाइन आन हो गई फिर जैसे ही स्पीड बढ़ाई, उसी समय गिर गया ओर धमाका हो गया.