आगरालीक्स ….आगरा में 48 घंटे बाद मेट्रो दौड़ने लगेगी, पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल उदघाटन करेंगे और सीएम योगी हरी झंडी दिखाएंगे। पहले दिन आगरा मेट्रो में किसे मिलेगा बैठने का मौका, किस स्टेशन से किस स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो।
आगरा मेट्रो का छह मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल उदघाटन करेंगे, सीएम योगी के आगरा आने की संभावना है वे आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसके लिए आगरा मेट्रो की तरफ से पूरी तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही आगरा में मेट्रो चलने लगेगी।
छह किलोमीटर में चलेगी आगरा मेट्रो
आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताजमहल से सिकंदरा तक तैयार किया गया है, पहले कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक छह किलोमीटर में मेट्रो ट्रैक तैयार हो चुका है। इसमें छह स्टेशन हैं। आगरा मेट्रो इन छह मेट्रो स्टेशन पर दौड़ेगी। यात्री भी छह मेट्रो स्टेशन का सफर कर सकेंगे।
जनप्रतिनिधियों सहित 500 लोग करेंगे यात्रा
आगरा मेट्रो के उदघाटन पर जनप्रतिनिधियों सहित 500 लोगों के यात्रा करने की संभावना है इनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। सभी निशुल्क यात्रा करेंगे। इसके बाद टिकट लगेगी।