आगरालीक्स …लोकसभा चुनाव से पहले आगरा में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के महासम्मेलन में एक लाख कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य, सात मार्च को कोठी मीना बाजार में आयोजित महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा भी रहेंगे।
कोठी मीना बाजार में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महासम्मेलन के लिए तैयारी चल रही है, एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने की कवायद में भाजपा पदाधिकारी जुटे हुए हैं। इसे देखते हुए सभा स्थल पर इंतजाम किए जा रहे हैं। कोठी मीना बाजार में चारों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सभा स्थल को कई भागों में बांटा जाएगा जिससे कोई परेशानी ना हो।