Sunday , 17 May 2026
Home पॉलिटिक्स PM Narendra Modi Parivartan rally on 20 November in Agra, defends demonetisation
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

PM Narendra Modi Parivartan rally on 20 November in Agra, defends demonetisation

155

आगरालीक्स… आगरा में 20 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी आम लोगों को संबोधित करेंगे, उस दिन बैंकों के बाहर भीड नहीं होगी, जाने क्यों।
नोटबंदी के बाद नरेंद्र मोदी रैली कर रहे हैं, वे 20 नवंबर को आगरा के कोठी मीना बाजार में रैली को संबोधित करेंगे। मगर, नोटबंदी के बाद से बैंकों के बाहर लंबी लाइन लग रही है, आम और खास का ध्यान एक हजार और 500 रुपये के पुराने नोट बदलने पर है। इसके चलते भाजपा पदाधिकारियों के भीड जुटाने में पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश स्तर के पदाधिकारी आ चुके हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इस सबके बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है। 20 नवंबर को रविवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे, बैंकों के बाहर भीड नहीं होगी। एटीएम के बाहर सीमित भीड होगी, वैसे भी अधिकांश एटीएम खराब रहते हैं, इसलिए छुटटी के दिन और बैंक बंद होने से भीड जुटाने में मुश्किल नहीं होगी।
20 विधानसभा के लोग जुटाए गए
ओम माथुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को आगरा में जनता के बीच अपने विचार रखेंगे। सभा में 20 विधानसभा क्षेत्रों की भीड़ जुटेगी। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की टक्कर समाजवादी पार्टी है। प्रदेश सह प्रभारी रमेश विधूड़ी, प्रदेश महामंत्री स्वत्रंत देव सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, सांसद बाबूलाल, पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं रैली व्यवस्था प्रमुख नवीन जैन ने किया है।

लोकसभा चुनाव से पहले भी हुई थी रैली ,
लोकसभा चुनाव से पहले 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा के कोठी मीना बाजार में रैली की थी और चुनावी वायदे किए थे, अब दो साल बाद वे आगरा में लोगों को संबोधित करेंगे। इस समय नोटबंदी के बाद से अफरा तफरी मची हुई है। इसलिए यह अहम हो गया है कि आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी किस तरह से जनता का समर्थन जुटाने में सफल होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Man found dead in Paliwal park Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE advance 2026 today

आगरालीक्स …Agra News: आईआईटी सहित देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश...

टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Agra Live News: Import curbs on silver bar, 2800 thousand ton Silver import in Agra & Mathura

नईदिल्लीलीक्स चांदी के आयात पर सख्ती, उच्च शुद्धता वाली सिल्वर बार सहित...

बिगलीक्स

Proposal of Work from home for two days in week in UP, Work in shift in offices

यूपीलीक्स…. आगरा सहित यूपी में औद्योगिक ईकाईयों में सप्ताह में दो दिन...

error: Content is protected !!