Friday , 13 November 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Poisonous liquor scandal: Rishi’s gang will be known as D-81, Anil Chaudhary’s D-78
अलीगढ़ लीक्सटॉप न्यूज़देश दुनिया

Poisonous liquor scandal: Rishi’s gang will be known as D-81, Anil Chaudhary’s D-78

306

अलीगढ़लीक्स… ( 10 August ) । जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस ने 49 माफिया व तस्करों के पांच और गैंग पंजीकृत किए हैं। इनमें माफिया ऋषि का गैंग डी-81 के नाम से जाना जाएगा, अनिल चौधरी का गैंग डी-78 होगा।

पांच और गैंग पंजीकृत

इससे पहले 25 माफिया के चार गैंग पंजीकृत हो चुके हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। अब तक नौ गैंग पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें पांच गैंग सोमवार को पंजीकृत हुए हैं।

रविंद्र पाठक का डी-77 गैंग

इनमें क्वार्सी थाने में डी-77 गैंग रविंद्र पाठक के नाम पर दर्ज किया गया है। इसमें चंदनिया निवासी नवरत्न नाथ, देवेंद्र उर्फ पहलवान, शीशियापाड़ा निवासी विशाल, नौरंगाबाद निवासी मुकेश शर्मा, सुरेंद्र नगर निवासी मन्नू उर्फ मनोज व खैर के उदयगढ़ी निवासी शरद प्रताप सदस्य होंगे।

अनिल चौधरी का डी-78 गैंग

थाना खैर में पंजीकृत किए गए डी-78 गैंग में लीडर अनिल चौधरी के अलावा सुधीर चौधरी, लोधा निवासी नरेंद्र, हाथरस के हसायन के गांव उदई निवासी शिवकुमार, सिधौली निवासी गंगाराम, खैर के तेहरा निवासी कपिल देव शर्मा, लक्ष्मणगढ़ी निवासी राजकुमार, लोधा निवासी दिगपाल, जिरौलीडोर निवासी मोनू उर्फ धर्मेंद्र उर्फ वीरेंद्र, पिटू उर्फ पवन, कुदीप विहार निवासी प्रमोद गुप्ता, लोधा निवासी अर्जुन व अजय सदस्य हैं।

विपिन का डी-79 गैंग

तीसरा गैंग थाना अकराबाद में डी-79 के नाम से विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह का है। इसमें नगला महताब निवासी हरिश्चंद्र, हरदुआगंज के समस्तपुर निवासी रिकू, अकराबाद के ग्राम दभी निवासी रविद्र, बुलंदशहर के डिबाई निवासी गौतम कुमार, सिकंदरपुर निवासी अवधेश यादव व धनीपुर मंडी निवासी सुमित उर्फ सोनी शामिल हैं।

रामनिवास का डी-80 गैंग

महुआखेड़ा थाना में पंजीकृत गैंग डी-80 में लीडर रामनिवास उर्फ राज, धनीपुर निवासी अमित गर्ग, गूलर रोड निवासी अशोक शर्मा उर्फ कंछी पंडित, सराय पीतांबर निवासी अरुण, रघुवीरपुरी निवासी नीटू उर्फ उमेश, पवन कुमार, विक्की उर्फ विकास, मुकेश, बरौला बाईपास निवासी अन्नू उर्फ अनुराग, शीशियापाड़ा निवासी गौरव उर्फ दिल, धनीपुर निवासी राजबहादुर उर्फ ओपी यादव, टीकाराम कालोनी निवासी पवन वत्स व सुरेंद्र नगर निवासी पवन कुमार जैन सदस्य हैं।

ऋषि का डी-81 गैंग पंजीकृत

थाना जवां पर पंजीकृत ऋषि शर्मा के डी-81 गैंग में मुनीष उर्फ मुनि है, जिसमें सतीश उर्फ खुराना, कुनाल, कपिल, आकाश, ककेथल निवासी सुमित शर्मा, पालीमुकीमपुर के खेड़िया धोकल निवासी मनोज शर्मा व विद्यानगर निवासी विजेंद्र कपूर सदस्य हैं।


Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Workers will receive four new rights, with a special focus on appointment letters, minimum wages, bonuses, and social security…#upnews

आगरालीक्स…श्रमिकों को मिलेंगे चार नए अधिकार. आगरा में उप श्रम आयुक्त ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : AI Nostalgia: The 80s Craze Refuses to Fade in Agra

आगरालीक्स…थम नहीं रहा AI के सहारे 80 के दशक में लौटने का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The Festivities Are Over But the Memories Stay Forever

आगरालीक्स…दीपावली की खुशियां समेटकर फिर रोजमर्रा की जिंदगी में लौटे लोग, बोले...

टॉप न्यूज़

Sad News: Four youths, including three brothers from Agra, die in an accident in Etawah…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के तीन सगे भाई और चौथे मौसेरे भाई की एक्सीडेंट में...

error: Content is protected !!