Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Two minors were poisoned after gang rape
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Two minors were poisoned after gang rape

नईदिल्लीलीक्स(10 August 2021)…हरियाणा के एक गांव में दो नाबालिगों से गैंगरेप। कीटनाशक पिलाकर हत्या की। आरोपी फरार।

पानीपत के गांव में वारदात
हरियाणा के एक गांव में दो नाबालिगों बहनों के साथ गैंगरेप के बाद उन्हें कीटनाशक पिलाकर हत्या कर दी गई। घटना पानीपत जनपद के कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त गांव से बिहार का एक परिवार किराये के मकान में रहता है। दंपति के अलावा में दो नाबालिग बे​​टियां और दो बेटे हैं। इसी परिसर में एक अलग कमरे में बिहार के ही चार युवक भी रहते थे।

रेप के बाद दी धमकी
बीती पांच अगस्त को चारों युवकों ने 16 और 14साल की दोनों बहनों को अपने कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया। उन्हें कीटनाशक पिलाकर उनके कमरे में छोड़ दिया। बलात्कारियों ने लड़की की मां को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसके बेटों की हत्या कर देंगे।

पुलिस से झूठ बोला
लड़कियों की हालत बिगड़ने पर महिला उन्हें लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के दौरान दोनों लड़कियों की मौत हो गई। ​पहले लड़कियों की मां ने मौत का कारण सर्पदंश बताया था। दिल्ली पुलिस ने सात अगस्त को पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण सामूहिक दुष्कर्म और कीटनाशक पिलाने से पुष्टि हुई। इसके बाद पूछताछ में लड़कियों की मां ने सचाई बयान कर दी। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

बिगलीक्स

Agra News: Police seize hashish worth Rs 1 crore in Agra, two smugglers arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘उड़ता आगरा’ तो नहीं बन रही ताजनगरी. एक करोड़ की चरस कार...

टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : This juice is in highest demand during the winter months. Have you tasted it ?

आगरालीक्स…अलग—अलग हैं कारण मगर अमृत की तरह पी रहे हैं लोग, संतरा—मौसमी—अनार...

error: Content is protected !!