आगरालीक्स ….आगरा में पुलिस ने लाठी फटकार कर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को खदेडा। मंदिर का ताला तोडकर पूजा करने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वे भडक गए, पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी, पुलिस ने लाठीचार्ज कर आक्रोशित लोगों को खदेडा।
आगरा में लोहामंडी के खातीपाडा में समुदाय विशेष को मकान बेचने के बाद वहां बने मंदिर पर आठ महीने पहले ताला लगा दिया गया था। मंगलवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं, ऐसे में सोमवार रात को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। वे मंदिर का ताला तोडने के बाद पूजा करने लगे, इसे लेकर विरोध हो गया, पुलिस फोर्स पहुंच गया। आक्रोशित लोगों को खदेडने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पडी।
Leave a comment