आगरालीक्स.. आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर आईटी कंपनी में कार्यरत युवती की हत्या करने के बाद शव फेंका गया था, युवती के कारोबारी से संबंध थे, वह उसे ताजमहल घुमाने के लिए नोएडा से आगरा लेकर आया। यहां रास्ते में हत्या करने के बाद शव यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा रीजन में 17 जून को यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना नौहझील के बाजना कट पर को युवती का शव मिला था। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं दिल्ली निवासी विनोद कुमार बेटी को तलाशते हुए मथुरा पहुंचे। पता चला कि नौहझील में एक युवती का शव मिला था। नौहझील पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने युवती का फोटो और कपड़े दिखाए। इससे उन्होंने नोएडा के सेक्टर 62 में आईटी कंपनी में काम कर रही अपनी बेटी वंदना की शिनाख्त कर ली। नोएडा पुलिस ने कासगंज से दो युवकों को उठा लिया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि वंदना का पति से तलाक हो चुका था। वो नोएडा के सेक्टर 55 में रहती थी और सेक्टर 62 में आईटी कंपनी में नौकरी कर रही थी।
अमित से थे अवैध संबंध कासगंज का रहने वाला अमित पलसानी और उसका साथी संजय कुमार पुत्र मुन्ना को नोएडा के सेक्टर 58 पुलिस ने दबोच लिया। अमित वंदना की बुआ का दामाद है।
बताया जाता है कि वंदना के अमित से अवैध संबंध थे। इसी के चलते अमित ने अपने साथी के साथ गला घोंटकर वंदना की हत्या कर दी और शव को नौहझील के बाजना कट पर फेंक दिया।
नोएडा पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से और जानकारी जुटा रही है। यह दोनों वंदना को ताजमहल दिखाने की कहकर लाए थे। रास्ते में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।
