जामनगरलीक्स… अनंत अंबानी और राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन। नीता अंबानी का भरत नाट्यम। महाआरती, ड्रेस कोड। राधिका की रॉयल एंट्री…
वनतारा, ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन

अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तीसरे दिन भी कार्यक्रमों की धूम रही। वनतारा में मेहमानों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को मेहमानों के लिए ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन रखा गया। नीता अंबानी का भरत नाट्यम। हस्ताक्षर सेरमनी के बाद डिनर का आयोजन किया गया।
राधिका नृत्य करती हुईं स्टेज पर पहुंची
सबसे आकर्षक अंदाज में राधिका मर्चेंट की रॉयल एंट्री हुई। इस पल को आंखों में सहेजने के लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ दुनियाभर के दिग्गज चारों ओर नजर आए। राधिका अनंत के पास नृत्य करती हूई स्टेज पर आईं तो उन पर दोनों ओर से फूलों की बारिश हुई, जिसे देखकर लोग अह्लादित हो उठे।
महाआरती का रहा भव्य नजारा
महाआरती का भी भव्य नजारा रहा। इसके बाद उदित नारायण, लकी अली, अरजित सिंह, श्रेया घोषाल ने गीतों की महफिल से लोगों को अभिभूत कर दिया।