Agra News: Possibility of strong storm with hailstorm in Agra.
President & 3 other resign from lead Agra
आगरालीक्स… आगरा की सामाजिक संस्था लीड आगरा के कार्यक्रम से संस्था की बदनामी होने पर अध्यक्ष सहित चार पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। यह आगरा का एक बडा संगठन था और अन्य संगठनों के बराबर इसे खडा करने के लिए शहर के कारोबारी, डॉक्टर सहित प्रतिष्ठित लोग पदाधिकारी थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को लीड आगरा के कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें पिछले कुछ दिनों से संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को स्तरहीन मानते हुए जिम्मेदार लोगों से सवाल जवाब किए गए। इस पर संस्था के अध्यक्ष डॉ अरविंद गुप्ता, संरक्षक जितेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश जैन नॉटी ने इस्तीफा दे दिया। उनका कहना था कि संस्था ने शहर के लिए सराहनीय कार्य किए हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संस्था द्वारा स्तरहीन कार्य किए जा रहे हैं, इससे संस्था की बदनामी हो रही है।
कार्यकारिणी हुई भंग
अध्यक्ष सहित चार पदाधिकारियों के इस्तीफा देने के बाद कार्यकारिणी भंग कर दी गई। इसके साथ ही जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है, वे अब संस्था के कार्यों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
सोशल साइट पर फोटो आने के बाद चर्चा में रहे थे एक पदाधिकारी
संस्था के एक पदाधिकारी का सोशल साइट पर आपत्तिजनक फोटो वायरल हो गया था, यह चर्चा का विषय रहा था। इसके बाद भी तमाम तरह के सवाल उठे थे। हालांकि, पदाधिकारी ने स्पष्ट किया था कि यह फोटो गलती से शेयर हो गया था और उसे तुरंत हटा दिया गया।
सामाजिक संस्थाओं में आगे निकलने की होड
शहर की सामाजिक संस्थाओं में आगे निकलने की होड लगी हुई है, अधिक से अधिक समाजसेवा के कार्य करने के साथ ही उन्हें लोगों तक पहुंचाने के लिए मीडिया की पूरी मदद ली जा रही है। यहां तक कि संस्थाएं एक दूसरे के सामाजिक कार्यों के नकारात्मक पहलुओं को भी उजागर कर रहे हैं। यह टकराव पिछले एक साल से बढता जा रहा है।