आगरालीक्स.. आगरा में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर पूर्वांचाल सांस्क्रतिक सेवा समिति के कार्यक्रम में भोजपुरी गानों की प्रस्तुति के साथ ही उनके विचारों पर चर्चा की जाएगी।
शुक्रवार को डब्ल्यू द फूड कोर्ट, संजय प्लेस में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्वांचाल सांस्क्रतिक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगरा में भोजपुरी समाज की संस्था का गठन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के पुत्र म्रत्युंजय प्रताप की उपस्थिति में हुआ था, पिछले 43 सालों की तरह इस बार भी सूरसदन में सोमवार रात 7 30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन होंगे, समिति के अध्यक्ष शंभुनाथ चौबे, अशोक चौबे, दीपू सेंगर, डीएन दुबे आदि मौजूद रहे।