आगरालीक्स… स्मार्ट सिटी बनने जा रहे आगरा में सार्वजनिक शौचालय को तोडकर रेस्टोरेंट की रसाई बनाने के आरोप में स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए, पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रहे रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की गई है।
आगरा के आवास विकास मार्केट सेक्टर 1 के पास सब्जी मंडी बोदला में रेस्टोरेंट है। रविवार को बोदला बाजार कमेटी के सदस्य रेस्टोरेंट के सामने धरने पर बैठ गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेस्टोरेंट की रसाई बनाने के लिए सार्वजनिक शौचालय को तोड दिया है।
खुले में शौच को मजबूर
धरने में शामिल स्थानीय लोग और ढकेल वालों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय तोडे जाने से उन्हें खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है, वे इस मामले की शिकायत कर चुके हैं।
सीएम से लेकर डीएम से शिकायत
इस मामले में स्थानीय लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। धरने पर बैठे लोगों के हंगामा करने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा कमलेश सिंह कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
15 दिन का अल्टीमेटम

स्थानीय लोगों ने शौचालय का निर्माण कराने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, इसके बाद धरना और प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।