आगरालीक्स…आगरा में नकली दवा सप्लाई करने वाली पुडुचेरी की मीनाक्षी फार्मा पर छापा. लंबे समय से बंद चल रही थी फर्म. 99 लाख रुपये की दवाएं जब्त
आगरा के फव्वारा दवा बाजार से शुरू हुआ नकली दवाओं के रैकेट का मामला अब जांच के साथ पुडुचेरी पहुंच गया है. आगरा में नकली दवाओं की सप्लाई में पुडुचेरी का कनेक्शन सामने आया था और यहां की मीनाक्षी फार्मा से सप्लाई की गई थी जिसके बाद सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की ओर से पुडुचेरी के मेट्टु पालयम स्थित मीनाक्षी फार्मा पर हुई है. अधिकारियों ने एक गोदाम से करीब 99 लाा रुपये से अधिक की नकली दवाएं बरामद की हैं. इसमें नकली गोलियां, खाली कैप्सूल और पैकिंग सामग्री है.जब मीनाक्षी फार्मा के ना पर जांच की गई तो पाया गया कि यह कंपनी लंबे समय से संचालित नहीं हो रही थी. इसके बाद टीम के चेन्नई कार्यालय से तीन सदस्यीय टीम को पुडेचेरी भेजा गया और वहां विस्तृत जांच के बाद मेट्टूपायलयम इंडस्ट्रियल एस्टेट में छापेमारी की. जांच में सामने आया कि जब्त किए गए कैप्सूच नेचुरल कैप्सूल प्राइवेट लिमिटेड पिचाई वीरनपट्टई, पुडेचेरी द्वारा बनाए गए थे और इनहें Nebulae Pharmaceuticals चेन्नई के नाम से मार्केट में किया जाना था. वहीं टैबलेट और पैकेजिंग सामग्री जैसे एल्युमिनियम फायल और कार्टन बॉक्स फैबुलस लाइफ साइंसेस, विलुपुरम द्वारा निर्मित थे. ये सभी कंपनियां लंबे समय से बंद पाई गईं. अधिकारियों ने गोदाम को सील कर जब्त सामग्री अदालत में सौंप दी है. गोदाम मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करया गया है. अभी जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा.
आगरा में हुई थी पुडुचेरी से नकली दवाओं की सप्लाई.
आगरा में औषधि विभाग और एसटीएफ ने संयुक्त कार्यवाई के दौरान हे मां मेडिको पर छापा मार कार्रवाई की थी. इसके बाद एक आटो को जब्त किया था जिसमें नकली दवाएं भरी थीं. ये आगरा कैंट से आगरा के हे मां मेडिको पर सप्लाई होने जा रही थीं. इसके मालिक हिमाशु ने केस को रफा दफा करने के लिए एक करोड़ की पेशकश की थी लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में खुलासा हुआ कि ये नकली दवाएं ट्रेन के जरिए पुडुचेरी के मीनाक्षी फार्मा से यहां आई थीं जिसके बाद इन दवाओं को लखनऊ सहित अन्य शहरों में सप्लाई किया जाना था. इस मामले में पुलिस ने बंसल मेडिकल के संचालक संजय बंसल, उनके भाई मुकेश बंसल और भतीजे सोहित बंसल को भी जेल भेज दिया है. यहां से भी करोड़ों रुपये की नकली दवाएं सीज की गई हैं.