आगरालीक्स…चंद्रग्रहण पर बांकेबिहारी जी के दर्शनों की टाइमिंग होगी अलग. सुबह साढ़े पांच बजे देंगे दर्शन. जानिए पूरा समय परिवर्तन
भाद्रपद पूर्णिमा पर सात सितंबर को चंदग्रहण पड़ रहा है. चंदग्रहण भारत में दिखाई देगा ऐसे में सभी मंदिरों के पट भी इस दौरान बंद रहेंगे. वृंदावन में भी बांकेबिहारी जी के पट चंदग्रहण के दौरान बंद रहेंगे. ऐसे में भक्तों के लिए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के र्दान समय में परिवर्तन किया गया है.जानिए चंदग्रहण और सूतक की टाइमिंग
चंदग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से एक बजकर 26 मिनट तक चलेगा. इससे पहले दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर सूतककाल शरू हो जाएगा.
चंदग्रहण पर बांकेबिहारी मंदिर में भी दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है. इस दिन राजभोग सेवा के दर्शन सुबह साढ़े पांच से 8 बजकर 15 मिनट तक चलेंगे. वहीं शयनभोग आरती के दर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होंगे. इसके बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे और दूसरे दिन नियत समय पर श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दर्शन होंगे.