Sunday , 8 March 2026
Home agraleaks Rail neer corruption scam, Ex student of ST. John’s College Agra arrested
agraleaks

Rail neer corruption scam, Ex student of ST. John’s College Agra arrested

88

sandeep silas
आगरालीक्स
 …..आगरा के दिल्ली गेट पर रहने वाले रेलवे अधिकारी संदीप साइलस को करोडों के रेल नील घोटाले में ​हिरासत में लिया गया है। राजधानी, शताब्दी सहित अन्य ट्रेनों में रेल नीर की जगह यात्रियों को बाजार से खरीदी गई सस्ती पानी की बोतल उपलब्ध कराई गई, सीबीआई ने छापे में ट्रेनों में रेल नीर आपूर्ति करने वाली आरके एसोसिएट के मालिक शरन बिहारी अग्रवाल और उनके बेटे अभिषेक और राहुल अग्रवाल के घर से 27 करोड की नगदी जब्त की है। इस मामले में आरके एसोसिएट के खिलाफ कार्रवाई न करने पर 1984 बैच के आईआरटीएस अधिकारी मूल रूप से आगरा निवासी संदीप साइलस और 1987 बैच के एमएस चालिया को हिरासत में लिया गया है।
संदीप साइलस मूल रूप से आगरा के दिल्ली गेट पर होली पब्लिक स्कूल के पास के रहने वाले हैं। उन्होंने सेंट जोंस कॉलेज से एमए (मनोविज्ञान)  किया है। उनके पिता सेंट इस्टूअर्ड मिशन पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में प्रिंसिपल थे और मां डी साइलस क्वीन विक्टोरिया की प्रिंसिपल रही हैं। आगरा में दिल्ली गेट पर उनकी कई दुकानें हैं और प्रोपर्टी हैं।
rail neerसाइलस परिवार का बडा नाम
आगरा में साइलस परिवार का बडा नाम है। क्रिश्चिन कम्युनिटी में उनकी अच्छी दखल थी। इसके लिए वे कई सालों तक सिकंदरा के सेंट इस्टूअर्ड मिशन स्कूल में प्रिंसिपल रहे और उनकी मां डी साइलस भी सालों तक क्वीन विक्टोरिया की प्रिंसिपल रही हैं।
क्लासमेट से की शादी
सेंट जोंस कॉलेज से एमए करने के कुछ दिन बाद उनका आईआरटीएस में चयन हो गया। इसके बाद उन्होंने  क्लासमेट से शादी कर ली, वे भी आईएएस की तैयारी कर रही थी।
मुंबई में रहे डीआरएम
संदीप साइलस मुंबई रेलवे मंडल में डीआरएम के पद पर रहे हैं। साइलस और चालिया रेलवे में चीफ कॉमर्शियल मैनेजर के पद पर हैं।

ये है मामला
राजधानी, शताब्दी सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों को रेल नीर दिया जाना चाहिए, यह रेल नीर प्राइवेट कंपनी को 10 30 रुपये में आइआरटीसीटी से दिया जाना था और यात्रियों को 15 रुपये में रेल नीर की पानी की बोतल सप्लाई करनी थी। आरके एसोसिएटस सहित अन्य कंपनियों ने बाजार में 5 से 7 रुपये में पानी की बोतल लेकर यात्रियों को 15 रुपये में बेच दी, इस तरह एक बोतल में सात से आठ रुपये की मोटी कमाई की, आइआरसीटीसी ने इसकी शिकायत चीपफ कॉमर्शिलय ​अधिकारी साइलस और चालिया से की, उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। सीबीआई ने जांच की, इसके बाद छापे मारे तो आरके एसोसिएटस के मालिक शरन बिहारी अग्रवाल और उनके बेटे अभिषेक और राहुल अग्रवाल के घर से 27 करोड की नगदी जब्त की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले—...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: CM Yogi orders Holi holiday on March 2, 3 and 4…#agranews

आगरालीक्स…होली पर लगातार चार दिन छुट्टियां. सीएम योगी के आदेश, 2, 3...

agraleaks

Agra News: आगरा में सुबह का तापमान बढ़ने लगा है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सुबह का तापमान बढ़ने लगा है, जानें...

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

error: Content is protected !!