
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर गार्ड की पेटी ले जाने के लिए चीण्पफ यार्ड मास्टर ही ठेका आवंटित करते हैं। उन्होंने ठेका देने के लिए ठेकेदार सुभाष से पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, ठेकेदार सुभाष ने रेलवे अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई से की, शनिवार को आगरा पहुंची टीम के साथ मिलकर ठेकेदार ने रेलवे अधिकारी को रिश्वत देते रंगे हाथ पकडने के लिए जाल बुना, ठेकेदार ने रेलवे अधिकारी से बात की और पांच हजार रुपये देने के लिए तैयार हो गया, उसे रेलवे अधिकारी ने शाम को आगरा कैंट स्टेशन पर बुलाया, यहां जैसे ही रेलवे अधिकारी ने रुपये लिए उसे सीबीआई टीम ने दबोच लिया। मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार का कहना है कि सीबीआई की रिपोर्ट मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment