आगरालीक्स ..आगरा में आज भारत बंद का असर बैंको पर दिखाई देगा, यूपी टीईटी की परीक्षा से जाम में फंस सकते हैं। खबर पढने के बाद ही घर से निकलें।
आगरा में यूपी टीईटी में 54 हजार अभ्यर्थी
आगरा जिले में 54,249 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, पहली पाली की परीक्षा 76 और दूसरी पाली की परीक्षा 45 केंद्रों पर होगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक होगी। पहली पाली में प्राथमिक विद्यालयों के लिए 34,744 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 19,505 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।
एक घंटा पहले
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक से डेढ़ घंटे पहले केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र या फिर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाना है।
ट्रेड यूनियनों का आज आगरा बंद
आठ जनवरी को भारत बंद के मैसेज सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, इससे सीएए, एनआरसी, जेएनयू हिंसा से जोडकर आगे भेजा जा रहा है। मगर, ऐसा नहीं है। आगरा में बंद मजदूर, श्रमिक संगठन, बैंकों के कर्मचारी सहित सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कर रहे हैं। इसमें व्यापारी संगठन शामिल नहीं है, इससे बाजारों पर कोई असर नहीं पडेगा, बैंक सहित अन्य संस्थानों में काम प्रभावित रह सकता है।
आगरा में इन्होंने किया बंद का आहृवाहन
सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियंस ने आठ जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया। इसमें कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
श्रमिकों को 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, ठेका प्रथा बंद करने समेत 16 सूत्रीय मांगों के लिए राष्ट्रपति के नाम उप श्रमायुक्त को ज्ञापन देंगे।
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस
अखिल भारतीय किसान सभा ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।
केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आठ जनवरी को बैंकों में भी हड़ताल रहेगी। रिजर्व बैंक में भी कामकाज प्रभावित रहेगा। इसलिए निजी बैंकों की सेवाएं भी बाधित रहेंगी।