
मंगलवार को सुबह से तेज धूप और उमस के बाद दोपहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा। दोपहर ढाई बजे से शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई, तीन बजे के बाद शहर में तेज बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी होने लगी है।
17 जुलाई को 15 घंटे हुई बारिश
आगरा में 15 घंटे से हो रही बारिश से सडक और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। रिकॉर्ड 186 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। हर जगह पानी भरा हुआ है। मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे लोगों को रिफाइनरी के पास रोक दिया गया है। मथुरा में भीषण जलभराव के हालात हैं, वहां से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। धौलपुर में पांचना बांध से पानी छोडे जाने से करौली का रास्ता बंद हो गया है। करौली में जलभराव के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसी तरह शहर में हाईवे को छोडकर अन्य मार्गों पर भीषण जलभराव है। घरों और दुकानों में जलभराव होने से करोडों का नुकसान हो चुका है। अभी भी बारिश का कहर जारी है। इसी तरह से बारिश होती रही तो हालात बिगड सकते हैं।
12 जुलाई को 125 एमएम हुई बारिश
रविवार रात को शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक होती रही, इस तरह पांच घंटे में आगरा में रिकॉर्ड 125 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। इसमें भी सोमवार को ही 86 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
आगरा में रात भर हुई बारिश से बाढ जैसे हालात बन गए हैं, बिजली घर लग रहा है कि बाढ आ गई है। मानसून में आगरा में 80 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। अभी भी बारिश हो रही है, इसी तरह बरसात होने से हालात बिगड सकते हैं। पॉश कॉलोनी से लेकर मोहल्लों में पानी भरा हुआ है। नाले उफान मार रहे हैं और घरों में जलभराव हो गया है।
आगरा सहित देश में होगी झमाझम बारिश
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून मानसून ने दस्तक दे दी। यहां एक जून को मानसून पहुंचता है, पर इस बार नौ जून को पहुंचने का अनुमान लगाया था। अगले दो दिन में मानसून कर्नाटक और चार दिन में महाराष्ट्र तक पहुंचने की उम्मीद है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक 15 जुलाई तक देश के सभी हिस्सों में मानसून की बारिश होने लगेगी।
Leave a comment