आगरालीक्स.. आगरा में कौमी एकता आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन
30 नवंबर को माथुर वैश्य भवन पचकुंइया पर किया जा रहा है।
गुरुवार को होटल गोवर्धन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मुशायरा में जनाब मैकश अमरोहवी अमरोहा,जनाब अकील नौमानी बेरली,जनाब अफजल मंगलौरी उत्तराखंड, जनाब मजहर सियानवी बुलंदशहर, जनाब खुर्शीद हैदर मुजफृरनगर, जनाब जीरो बांदवी, फीरोजाबाद जनाब महेंद्र अश्क नजीबाबाद,जनाब वसीम नादिर बंदायू,मोहतरमा अलका जैन शरर मुंबई से शिरकत करने आएंगी। मकामी शोअरा में जनाब शाहिद नदीम,जनाब अशोक रावत, जनाब दाऊद,इकबाल अनवर अमान,मोहतरमा कांची सिंघल ओस शामिल होंगी।
मुशायरा संयोजक चाँद अकराबादी ने बताया कि मुशायरा व कवि सम्मेलन शाम आठ बजे से शुरू होगा। सदारत जनाब मैकश अमरोहवी साहब करेंगे,मेहमान ए ख़ुसूसी पूर्व विधायक आली जनाब हाजी जुल्फकार अली भुटृटो,होंगे. मेहमान जनाब नसीम अहमद वरिष्ठ पत्रकार एनडीटीवी और निजामत जनाब सुहेल लखनवी साहब करेंगे। सह संयोजक मोहम्मद ताहिर डॉ मोहम्मद ज़मीर ने मोहब्बत की नगरी आगरा मे मुशायरा कवि सम्मेलन में शिरकत करने की गुजारिश की है
डॉ मदन मोहन शर्मा,हाजी कदीर, मोहम्मद वसीम,मुईन बाबू,दाऊद इकबाल,मोहम्मद ईमरानआदि मौजूद रहे।