आगरालीक्स …आगरा में विद्युत शवदाह ग्रह अपनाएं पेड बचाएं के लिए रैली निकाली जाएगी। इसके लिए सिर पर हरी व सतरंगी पगड़ी व हाथों में पर्यावरण जागरूकता के संदेश। राहगीरों को विद्युत शवदाह गृह के प्रयोग व हर वर्ष पांच पेड़ लगाने के लिए जागरूक करती सर्वधर्म समाज की सदस्याएं सावन के महीने में आज सड़कों पर निकली। 10 अगस्त को सुबह 9 बजे आयोजित होने जा रही पर्यावरण रैली के लिए सर्वधर्म समाज द्वारा क्षेत्र बजाजा कमेटी से आमंत्रण यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मीटिंग में रैली के लिए रूपरेका तैयार की गई। रैली में सभी समाज के धर्म गुरु भी भाग लेंगे।
आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ समिति की संस्थापिका दीपिका डॉ. प्रवीन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा क्षेत्र बजाजा कमेटी से प्रारम्भ होकर राजामंडी, सेंट जोंस चौराहा, नूरी गेट, राजेन्द्र मार्केट, सिंधी बाजार, फब्बारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा, चिम्ममन चौराहे होते हुए बिजली घर शिवाजी मार्केट स्तित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। राहगीरों को संदेश पत्र देकर विद्युत शवदाह गृह के प्रयोग व पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 10 अगस्त को सुबह 9 बजे समिति की ओर से सभी शहरवासियों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया गया। रैली का उद्घाटन माथुर वैश्य महासभा के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद गुप्ता करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से गीता गुप्ता, श्याम भोजवानी, हेमन्त बोजवानी, ममता गोयल, दीवा वारशी, शिवानी यादव, सुदर्शन दुआ, विपिन गुप्ता, संजीव गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, पूजा गर्ग, प्रवीना राजावत, शशी गुप्ता, आशा अग्रवाल, हेमा चौहान, उमा शर्मा, रूपम गुप्ता, रीता गुप्ता, भारती, चंचल, ललितेश आदि उपस्थित थे।
विद्युत शवदाह के प्रति बढ़ रही है जागरूकता
सर्वधर्म समाज की मीटिंग में क्षेत्र बजाजा कमेटी के मंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि 2018 में महीने में 12 शव ही आते थे। आज यह संख्या बढ़कर 160-170 तक पहुंच गई है। परम्परागत लकड़ी वाले सिस्टम से 15 शव प्रतिदिन पहुंचते हैं, जबकि विद्युत शवदाह गृह में 5-6 पहुंच रहे हैं। जो लगभग 40 प्रतिशत है। सदियों से आ रही परम्परा में हम 40 प्रतिशत तक बदलाव ला पाए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।