आगरालीक्स.. अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत आगरा पहुंची, उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी साक्षात भगवान हैं, उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35 ए खत्म कर कश्मीर को आजाद कर दिया।
गुरुवार को एक्ट्रेस और
रिपब्लिकन पार्टी आफ इं आरपीआई की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी सावंत और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आगरा पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में राखी सावंत ने कहा कि कहा कि हमें आप पर गर्व है मोदी जी। आप जैसा कोई नहीं है। अब कश्मीर हमारा हो गया है। यह कहते हुए पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
सुरंग में घुस गए आतंकवादी
राखी सावंत ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी अब सुरंग में घुस गए हैं क्योंकि मोदी जी ने अपनी सुरंग खोल दी है। कहा कि फिल्म धारा 370 के लिए मुझे कास्ट करने के लिए अपने निदेशक व निर्माता को धन्यवाद देती हूं। सबसे पहले हमने धारा 370 का मुद्दा उठाया। मोदी जी आपका शुक्रिया आपने मेरी बात सुनी और कानून लागू कर दिया।
भीड हिंसा रोकने को बने कानून
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकरिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि भीड हिंसा की घटनाएं रोकने के लिए कानून बनाये जाने की जरूरत है। इसकी मांग की जाएगी। उधोगपतियों कश्मीर में निवेश करें और भारत सरकार को अब पीओके को भी कब्जामुक्त कराना चहिए।