आगरालीक्स…आगरा के दशरथ महल में चल रहीं श्रीराम जन्म की तैयारियां. उत्साह का माहौल, उपहारों के पैकेट हो रहे तैयार. कुंडौल में राजा दशरथ और कौशल्या ने दिया निमंत्रण
राजा दशरथ के आवास पर उत्साह का माहौल है। राम जन्म से लेकर राम बारात की तैयारियों में रानी कौशल्या (ललिता शर्मा) के साथ न सिर्फ परिवारीजन बल्कि क्षेत्रीय लोग भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। 23 सितम्बर को राम जन्म की तैयारियों को लेकर काफी उत्साह है। उपहार स्वरूप खेल खिलौनों और मेवाओं के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।

बाग फरजाना स्थित राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के आवास पर आज क्षेत्रिये सखियों का डेरा लगा था। रामायण की भक्तिमय चौपाईयों की बीच हर कोई श्रीराम जन्म की तैयारियों में भागीदार बनने का सौभाग्य प्राप्त करने को ललायित है। रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा ने बताया कि हर रोज शाम 4-6 बजे क्षेत्रीय सखियां मिलकर तैयारों में लगी हैं। बहुत काम है। श्रीराम जन्म के बाद साराम के विवाह की तैयारियां करनी हैं।
अनुराधा शर्मा ने कहा कि 20 दिन से हम तैयारियों में लगे हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें श्रीराम काज का अवसर मिला है। रुचि अग्रवाल ने कहा कि पूरी कालोनी में उत्साह है। सबसे पहले हमने पूरी कालोनी में पीले चावल बांटे। बाग फरजाना के घर-घर में उत्साह और उमंग है। रजनी शर्मा, युक्ति शर्मा, ममता शर्मा, अनुराधा स्नेहा गुप्ता, पूजा भार्गव, गरिमा जैन, सीमा सिंघल, मेधा अग्रवाल, अंजू अरोरा, मोनिका अग्रवाल, कनिष्का शर्मा आदि उपस्थित थीं।

कुंडौल में राजा दशरथ व रानी कौशल्या ने भ्रमण कर दिया राम बारात का आमंत्रण
महाराजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) ने आज कुंडौल क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को राम बारात के लिए आमंत्रित किया। जहां क्षेत्रीय लोगों ने बैंड बाजों के साथ माला पहना कर व तिलक कर उनका स्वागत किया। चांदी का मुकुट पहनाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवदत्त उपाध्याय, डॉ. विशम्भर सिंह, पूर्व प्रधान संजीव, डॉ. नाहर सिंह धाकरे, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, शीतल प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, सुरेश चंद उपाध्याय, प्रतीक, प्रदीप, पवन कुमार तिवारी, अनिल शर्मा, विमल कुमार, प्रवीन कटारा आदि उपस्थित थे।