Sunday , 8 November 2026
Home आगरा Ramlila Agra 2026: Sita’s name adorned in henna on Raghunandan’s hands; the Ram Barat procession will set out tomorrow…#agranews
आगरा

Ramlila Agra 2026: Sita’s name adorned in henna on Raghunandan’s hands; the Ram Barat procession will set out tomorrow…#agranews

327

आगरालीक्स...रघुनंदन के हाथों में सजी सीता नाम की मेहंदी, ‘सियावर रामचंद्र की जय’ से गूंजा अग्रवन..राम विवाह के मंगल उत्सव में सजे चारों राजकुमार, मां कौशल्या ने उतारी नजर..कल निकलेगी रामबारात

मंगल गीतों की गूंज, हाथों में रची मेहंदी, माथे पर लगन का टीका और चारों ओर राम नाम… वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन सोमवार को उस समय अयोध्या नगरी में बदल गया, जब श्रीरामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मेहंदी, संगीत एवं लगन समारोह का आयोजन राजा दशरथ संजय सिंघल की ओर से हुआ। प्रवेश द्वार पर विराजमान हनुमान जी से लेकर पूरे परिसर तक भक्तिमय वातावरण रहा। रघुनंदन के हाथों में जब सीता नाम की मेहंदी लगाई गई तो ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के जयघोष से अग्रवन गूंज उठा।
समारोह का शुभारंभ राजा जनक के स्वरूप अशोक गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप ने परिवार सहित राजा दशरथ के निवास पर पहुंचकर किया। शगुन की थाल लेकर पहुंचे राजा जनक का दशरथ परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत हुआ। इसके साथ ही राम विवाह की मंगल रस्मों का सिलसिला शुरू हुआ। मंगल गीतों और संगीत की धुनों के बीच वातावरण ऐसा लग रहा था, मानो त्रेतायुग की अयोध्या में रघुनंदन के विवाह की तैयारियां चल रही हों।

मां कौशल्या ने उतारी नजर, भाभी ने लगाया काजल
राम विवाह की रस्मों में पारिवारिक स्नेह और वात्सल्य भी खूब झलका। मां कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल ने प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों की नजर उतारी। भाभी निमिषा सिंघल ने काजल लगाकर स्नेह जताया, जबकि बहन आयुषी गर्ग ने चारों भाइयों की आरती उतारकर मंगल कामना की। इन आत्मीय रस्मों ने समारोह को पारिवारिक विवाह समारोह जैसा भाव दे दिया।

चारों भाइयों के हाथों में रची मेहंदी, राम के हाथ पर लिखा सीता नाम
राजा दशरथ के परिवार की महिलाओं ने प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों के स्वरूपों के हाथों में मेहंदी लगाकर शगुन किया। रश्मि, रेनू, सारिका और विनीता ने चारों भाइयों के हाथों में मेहंदी सजाई। प्रभु श्रीराम के हाथ में जब सीता नाम की मेहंदी लगी तो श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। जय श्रीराम और सियावर रामचंद्र के जयघोष के बीच मंगल गीतों से पूरा अग्रवन गूंजता रहा। मेहंदी के साथ ही हल्दी की रस्म भी हुई। संगीत की मधुर धुनों पर परिवार की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और विवाहोत्सव की खुशियां मनाईं।

लगन टीका में गूंजे मंगल जयकारे
मेहंदी और संगीत की रस्मों के बाद प्रभु श्रीराम का लगन टीका समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बड़े दिनेश जी ने श्रीराम सहित चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी और मंगल आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, मुकेश जौहरी, मनोज अग्रवाल, मोनिका जौहरी सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में कृष्णा गर्ग, रजत सिंघल, मनोज अग्रवाल पोली भाई और राजेश खुराना ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर क्रीयांशु, अनिका, जय, आदित्य, प्रथमय आदि उपस्थित रहे।

संगीत की धुनों पर राम बरात का न्योता
मेहंदी, हल्दी और लगन की रस्मों के बीच राजा दशरथ की ओर से संगीत की धुनों पर शहरवासियों को प्रभु श्रीराम की राम बरात में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Models and self-confidence of little scientists win hearts at DEI PV Primary School in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के डीईआई पीवी प्राथमिक ​स्कूल में नन्हे वैज्ञानिकों के मॉडल्स और...

आगरा

Find out the auspicious timing for the Lakshmi-Ganesha puja for homes and offices this Diwali

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

error: Content is protected !!