आगरालीक्स ….भारत में सबसे अधिक वजन साढे छह किलो के बच्चे का जन्म हुआ, लंबाई 60 सेंटीमीटर है। यह महिला का नौंवा बच्चा है और स्वस्थ्य है। उरई में कदौरा ब्लाक के गुलौली गांव निवासी कादिर खान की पत्नी फिरदौस के नौंवे प्रसव के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां नार्मल डिलीवरी से हुए नवजात को देख डॉक्टर भी दंग रह गए, उसका वजन किया गया तो नवजात साढे छह किलो का था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले मणिपुर में सीनू देवी ने 2010 में 5.9 किलो के बच्चे को जन्म दिया था, पर इस बच्चे का जन्म ऑपरेशन से हुआ था।
इसके पहले फिरदौस ने आठ बच्चों को जन्म दिया, जिसमें एक की मौत हो गई। यह नवां बच्चा है। पहले की सभी डिलीवरी घर पर हुईं और बच्चे काफी स्वस्थ हुए, पर इस डिलीवरी में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई। करीब साढ़े छह बजे परेशानी होने पर परिजन उन्हें उरई ले आए, जहां डॉ. अंजना गुप्ता ने नार्मल डिलीवरी कराई। डॉ. अंजना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में इतना वजनी बच्चा नहीं देखा। आम तौर पर पौने तीन से सवा तीन किलो तक बच्चे ही पैदा होते हैं।
Leave a comment