आगरालीक्स…तम्बाकू को न कहने का है सही समय…आगरा में रोटरी क्लब ने साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक
ताजमहल के आसपास किया जागरूक
आगरा रोटरी क्लब आगरा ने 23 फ़रवरी को रोटरी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रोटरी बर्थडे सप्ताह के 5वें दिन आज 21 फ़रवरी को सामुदायिक सेवा में ‘तम्बाकू को कहो ना’ जागरण साइकिल रैली निकाली. इस रैली में ताजमहल के आसपास साइकिल रैली निकल कर लोगो को तम्बाकू के खिलाफ जागरूक किया गया. रैली की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल ने कहा कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है. रोटरी क्लब के माध्यम से समय समय पर लगातार जागरूक करने के लिए प्रयासरत है. कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब आगरा के सामुदायिक सेवा निर्देशक रो आर एल भरद्वाज ने सभी को धन्यवाद कहा. कार्यक्रम के दौरान रो विनोद गुप्ता, रो आशीष अग्रवाल, रो जतिन अग्रवाल, रो मनोज कुमार, संगीता अग्रवाल, आराधना गुप्ता, संजू शर्मा, राधे श्याम शर्मा और अनिका मौजूद रहे.