आगरालीक्स …आगरा में 500 और एक हजार के नकली नोट बैंक पहुंच रहे हैं, इस साल डेढ लाख नकली नोट पकडे गए हैं और 17 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। नकली नोट पकडे जाने पर उसे नष्ट करने के साथ कार्रवाई का भी प्रावधान है।
सबसे ज्यादा फरवरी में पकडे गए नकली नोट
जनवरी में 11 हजार के नकली नोट पकडे गए, इसमें दो मुकदमे दर्ज किए गए। इसके बाद फरवरी में 76 हजार के नकली नोट पकडे गए और दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसी तरह सभी महीनों में नकली नोट पकडे जा रहे हैं और अभी तक 17 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और डेढ लाख के नकली नोट नष्ट किए गए हैं।
36 हजान नकली नोट के साथ पकडा
सोमवार को छटीकरा स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा पर गांव अल्हेपुर निवासी रामवीर अपने खाते में एक लाख नौ हजार पांच सौ रुपये जमा कराने आया था। बताते हैं कि बैंक कैशियर कपिल ने जांच के दौरान 36 हजार रुपये के नकली नोट मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। जैंत पुलिस ने रामवीर को हिरासत में ले लिया। इस दौरान रामवीर ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक से उसने अपने रुपये लिए थे। पुलिस ने उसे भी बुलाकर पूछताछ की तो उसने भी गांव के एक अन्य युवक का नाम लिया। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी वृंदावन ने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पकड़े गए युवकों से बरामद नोटों के बारे में पूछताछ और जांच की जा रही है।
Leave a comment