Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Rs 20 crore surrender in Income Tax raid in Agra
बिगलीक्स

Rs 20 crore surrender in Income Tax raid in Agra

123

आगरालीक्स.. आगरा में 72 घंटे चली आयकर विभाग की कार्रवाई में 20 करोड सरेंडर किए गए हैं। आयकर विभाग की टीम ने कैश, ज्वैलरी और निवेश के दस्तावेजों के साथ ही कंप्यूटर हार्ड डिस्क के रिकॉर्ड खंगाले। आयकर विभाग के 80 अधिकारियों की टीम ने रविवार को कार्रवाई पूरी की।

गुरुवार सुबह आठ बजे आगरा के प्रसिद्ध जूता निर्यातक गोपाल गुप्ता के गुप्ता ओवरसीज के घर सहित 12 परिसरों पर सर्च शुरू की। प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त निदेशक (जांच) अंबरेश तिवारी की अगुवाई में गुप्ता ओवरसीज प रविवार दोपहर तक कार्रवाई चली। आयकर विभाग की टीम कंपनी के शास्त्रीपुरम् ईपीआईपी, बाईपास रोड, सिकंदरा-बोदला रोड सहित 11 परिसरों के साथ उनके घर पर भी सर्च की कार्रवाई है। इसमें 20 करोड सरेंडर अघोषित आय स्वीकार करना किए हैं
वहीं, आयकर विभाग की जांच शाखा ने बलूनी पब्लिक स्कूल के बाईपास रोड, दयालबाग, सदर क्षेत्र स्थित चार शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की, टीम ने देहरादून में भी ग्रुप के स्कूल पर कार्रवाई की, इसमें चार करोड सरेंड किए गए हैं। कार्रवाई में आयकर अधिकारी वीके धवन, आयकर निरीक्षक राजेंद्र सिंह, संतोष केसरी, दिलीप गुप्ता, सोबरन सिंह, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।
बुलियन से सर्वे में 42 करोड सरेंडर
आगरा में 10 सितंबर 2016 को आयकर विभाग के बडे सर्वे में बुलियन और सराफा व्यापारियों ने रिकॉर्ड 42 करोड सरेंडर किए हैं। करीब 11 घंटे चले सर्वे के बाद चार बुलियन और सराफा कारोबारियों ने 42 करोड अघोषित आय स्वीकार (सरेंडर) की है।
शहर में चार हॉस्पिटल से आठ करोड सरेंडर होने के बाद आयकर विभाग ने बुलियन कारोबारियों पर सर्वे किया। आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त आयकर आयुक्त बेलू सिन्हा की अगुवाई में सराफा और बुलियन के चार कारोबारियों पर शुक्रवार दोपहर बाद सर्वे शुरू किया गया। चौबे जी का फाटक, नमक की मंडी स्थित चारों फर्म राजेंद्र खेरली की एमएल चेंस, मनोज गुप्ता की जीटी चेंस, राजकुमार गुप्ता की सीपी चेंस और सुशील चौहान की शिवम ट्रेडर्स पर आयकर अधिकारियों की टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की।
आयकर सर्वे होते ही नमक की मंडी में ज्वेलर्स और बुलियन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। 50 से ज्यादा आयकर अधिकारियों की टीम ने देर रात तक चारों प्रतिष्ठानों के सात परिसरों पर सर्वे किया । आगरा में सबसे ज्यादा चांदी आयात की गई। देश के टॉप तीन आयातकों में आगरा के दो बुलियन कारोबारी हैं। हाल में ही बुलियन फेडरेशन के कार्यक्रम में आगरा के दोनों ही चांदी आयातकों को सम्मानित किया गया था। आयकर विभाग की नजर तभी से बुलियन कारोबारियों पर थी।

इन पर चल रहा सर्वे
चौबेजी के फाटक में मदन लाल, राजेंद्र कुमार के एमएल चैन, एमएल सिल्वर लाइंस और राजेंद्र ज्वैलर्स पर सर्वे किया। दूसरी टीम ने सुशील चौहान के एसएल पायल पर कार्रवाई की। तीसरी टीम ने नमक की मंडी में मनोज गुप्ता के पीसी पायल और राजकुमार के जीटी पायल पर सर्वे किया।

आगरा में आठ करोड सरेंडर
31 अगस्त 2016 को आगरा के चार बडे हॉस्पिटल पर आयकर विभाग ने सर्वे किया। कमला नगर और ट्रांस यमुना क्षेत्र के चार हॉस्पिटल में आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। हॉस्पिटल में मरीजों से लिए जा रहे चार्ट और दवाओं की बिक्री संबंधी दस्तावेज चेक किए। इससे शहर के डॉक्टरों में खलबली मची हुई है। हॉस्पिटल संचालकों ने आठ करोड अघोषित आय स्वीकार की है, इस पर टैक्स लगाया गया है।
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को कमला नगर के डॉ राजेश अग्रवाल के अग्रवाल हॉस्पिटल पर सर्वे किया, टीम ने मरीजों से संबंधी दस्तावेज और भर्ती मरीजों के रिकॉर्ड को चेक किया। हॉस्पिटल की आय के स्रोतों की जानकारी ली, साथ ही मरीजों से किए जा रहे चार्ज और ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीजों का ब्योरा लिया गया। आयकर विभाग की एक टीम ने कमला नगर स्थित ओजस हॉस्पिटल पर सर्वे किया, यह डॉ अरुण गुप्ता और डॉ सोनल गुप्ता का हॉस्पिटल है, यहां भी हॉस्पिटल की आय और भर्ती मरीजों की संख्या का ब्योरा लिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!