आगरालीक्स.. आगरा में एक चोर तीन मिनट में एटीएम से कैश से भरी ट्रे लेकर चला गया, कैश ट्रे में 6 .5 लाख रुपये थे, सीसीटीवी फुटेज से तीन अरेस्ट।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 थाना जगदीशपुरा में पदम बिजनेस पार्क में सिंडीकेट बैंक है, इसके बगल में ही बैंक का एटीएम है। शुक्रवार सुबह गार्ड एटीएम पर पहुंचा तो होश उड गए, एटीएम की स्क्रीन, की बोर्ड, कैश बॉक्स को तोडने के निशान थे, इस पर गार्ड ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस छानबीन में जुट गई।
तीन मिनट में 6 .5 लाख कैश चोरी
पुलिस जांच में सामने आया है कि एटीएम से 6 5 लाख कैश चोरी हुआ है, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इसमें एक चोर रात दो बजे एटीएम की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है, उसने गुमराह करने के लिए एटीएम की स्क्रीन के की बोर्ड को तोडने की कोशिश की, उसे तोड नहीं पाया तो एटीएम के नीचे के हिस्से में जहां से कैश निकलता है उसका कवर तोडने और लॉक तोडने की कोशिश, इसके बाद चाबी से एटीएम का हुड खोला, एटीएम के कैश बॉक्स के डिजिटल लॉक को खोला और कैश से भरी एक ट्रे निकाल ली, इस ट्रे में 6. 5 लाख रुपये कैश था। तीन मिनट बाद वह एटीएम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है।
नंगे पैर एटीएम में पहुंचा चोर
सीसीटीवी फुटेज में चोर नंगे पैर एटीएम में जाता हुआ दिखाई दे रहा है, वह नंगे पैर एटीएम में घुसा, पुलिस छानबीन में जुटी है, एटीएम की चाबी और लॉक की कैसे चोर के पास पहुंची, इसके लिए कडी से कडी जोडकर छानबीन की जा रही है, एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि टीम जल्द चोर को अरेस्ट कर लेगी।

पुलिस ने एटीएम से चोरी करने वाले तीन अरेस्ट किए
एटीएम से कैश चोरी करने वाले चोरों को पकडने के लिए टीम लगाई गई, एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे, सीओ नम्रता सिंह, इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, एसआई अश्वनी त्यागी की टीम जांच में जुट गई, टीम ने तीन को अरेस्ट कर लिया है।