आगरालीक्स ..(Agra News 7th June)आगरा में एनएचएआई, स्मार्ट सिटी, एडीए, जल निगम पर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने पर 7. 27 करोड रुपये का जुर्माना लगाया गया लेकिन प्रशासन इन विभागों से जुर्माना जमा नहीं कर पाया है।
आगरा में ताज ट्रिपिजियम जोन में सरकारी विभागों ने पर्यावरण को क्षति पहुंचाई, इससे आगरा में प्रदूषण का स्तर भी बढा है। पर्यावरण को क्षति पहुंचाने पर एनएचएआई, स्मार्ट सिटी, एडीए, जल निगम पर 7. 27 करोड का जुर्माना लगाया गया लेकिन विभागों ने जुर्माना जमा नहीं किया है।
ये लगाया गया जुर्माना
हाईवे चौडीकरण में धूल उडाने पर पांच साल में 6 .19 करोड रुपये जुर्माना लगाया गया
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से गंदगी मुना में डालने पर जल निगम पर 15 लाख का जुर्माना लगाया गया
इनर रिंग रोड निर्माण के दौरान वायु प्रदूषण करने पर एडीए पर 31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया
बोदला पश्चिमपुरी रोड पर सीवर लाइन कार्य से पर्यावरण को नुकसान पर एडीए पर 31 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया
फतेहाबाद रोड चौडीकारण में वायु प्रदूषण फैलाने पर 31 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।